Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डबल हत्‍याकांड के आरोपी साहिल पर लगा रासुका

गाजीपुर: डबल हत्‍याकांड के आरोपी साहिल पर लगा रासुका

गाजीपुर। खानपुर ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर में स्थित मलदहिया बगीचा, पुराना पोखरा के पास अनुराग सिंह पुत्र संजय सिंह एवं अमन चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी ग्राम चिलौना कला पोस्ट विक्रमपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त 1 .मेराज पुत्र कासिम ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर 2 .अंकित सोनकर पुत्र पिन्टू सोनकर ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को दिनांक 22.03.2025 (24 घण्टे के अन्दर) को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं 3 .अफताब उर्फ गुडडू पुत्र मुख्तार ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर 4 .इसरार पुत्र मुख्तार ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को दिनांक 06.04.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा 5 .साहिल उर्फ बिल्लू पुत्र आफताब उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को दिनांक 15.04.2025 को पुलिस मुठभेड़ में घायल/ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है । अभियुक्तगण के द्वारा किये गये कृत्यों से खानपुर क्षेत्रांतर्गत उचौरी में आम जनमानस व्यापारियों व बूढे एवं बच्चों भय व्याप्त हो गया था । घटना के उपरान्त मौके पर पूर्णतः लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गयी थी, लोगों का अपने घरों से बाहर निकला दूभर हो गया था तथा खानपुर क्षेत्रांतर्गत उचौरी में स्थित सभी दुकान एवं स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से प्रभावित हो गये थे । पीड़ित परिवारो के द्वारा लगातार अपने जान माल का खतरा बताया जाता रहा है तथा इस सम्बन्ध मे लगातार पुलिस बल के द्वारा उनको सुरक्षा प्रदान करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र मे निरन्तर पुलिस प्रबन्ध किया गया तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियो एवं प्रशासन के सहयोग से निरन्तर लोगो में कानून के प्रति विश्वास की भावना पैदा करने ,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था व आम जनता में भय को समाप्त करने एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने हेतु थाने की पुलिस फोर्स व जनपद की पुलिस फोर्स एवं पी0एस0सी0 बल के साथ निरन्तर भ्रमणशील रहकर अथक प्रयास किया गया । उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों कों दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 15.12.2025 को अभियुक्त साहिल उर्फ बिल्लू पुत्र आफताब उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम उचौरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धारा 3 की उप धारा (2) के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की गई है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …