Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजपा की एसआईआर समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, बोले ओमप्रकाश राय- छुटने न पायें पात्र मतदाता

गाजीपुर: भाजपा की एसआईआर समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, बोले ओमप्रकाश राय- छुटने न पायें पात्र मतदाता

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मतदाता सूची गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने एस आई आर के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में भी बहुत से फर्जी, मृत व विस्थापित मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्षता और समग्रता से परिपूर्ण शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है।और कहा कि हम एक ऐसे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है जो भारत माता की जय के साथ देश के समृद्धि व विकास के लिए काम करने की हमारी पहचान स्थापित है। उन्होंने कहा कि निश्चित है कि मजबूत और निष्पक्ष राजनीति के साथ समाज सेवा की भावना मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका स्थापित करेगा। जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि सघन मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण अभियान के माध्यम से शुद्ध मतदाता सूची  जनपद के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित जीत करेगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे मैपिंग से वंचित मतदाताओं का धरातली समिक्षा की जरूरत है कोई भी पात्र व योग्य मतदाता सूची मे शामिल होने से छुटने न पाए यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती तथा 28 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ स्तर सुना जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने एस आई आर को लेकर तकनीकी जानकारी से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने भी सम्बोधित किया। बैठक मे  गुलाम कादिर राइनी, विश्वकर्मा राम,धीरज तिवारी, भानु प्रताप राय, जम्मू कश्मीर के मा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जी के भाभी, भाजपा कार्यकर्ता दीलिप गुप्ता के दामाद नवली निवासी दरोगा,डा शोभनाथ की माता आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखकर आत्मा शान्ति की प्रार्थना की गई। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम तथा पार्टी महामनीषियों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। बैठक में बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,डा मुराहू राजभर,रामनरेश कुशवाहा, जितेन्द्र पांडेय, राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,राजन सिंह,डा प्रदीप पाठक,मनोज गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, शशिपाल उर्फ घुरा सिंह,आनन्द राय, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, योगेन्द्र सिंह, अवधेश राय, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज,शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह संकठा प्रसाद मिश्र, मनोज सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,बीलए-1, मंडल महामंत्री एवं जनप्रतिनिधि तथा जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …