Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: अष्‍टधातु की मूर्ति के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर: अष्‍टधातु की मूर्ति के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। बस्ती जिले के रूदौली थाना के दसिया गांव के रहने वाले अरविंद उर्फ विक्रम सिंह के साथ बहरियाबाद स्थित शराब ठेका के पास से अष्टधातु की मूर्ति के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस बाबत बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित अरविंद का आरोप है कि उसकी पहचान सादात के टाड़ा बैरख निवासी राम अवतार यादव से हुई थी। राम अवतार ने उसे बताया कि उसके पास करोड़ों रुपये की कापर/अष्टधातु की कछुए की मूर्ति है, जिसे वह बेचना चाहता है या बिकवाना चाहता है।पीड़ित राम अवतार के झांसे में आ गया और बीते सोमवार को बहरियाबाद बाजार स्थित शराब ठेके के पास उससे मिला। राम अवतार उसे एक सुनसान जगह पर ट्यूबवेल के पीछे ले गया। वहां एक लाल रंग की प्लास्टिक की बाल्टी थी, जो टेप से सील थी। बाल्टी खोलने पर उसके अंदर एक लकड़ी का छोटा बक्सा मिला। राम अवतार ने कहा कि यदि बक्सा खोलने के बाद मूर्ति पसंद नहीं आई तो पीड़ित को चार लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने बक्सा खोलने को कहा। जब राम अवतार ने बक्सा खोला तो उसमें केवल लकड़ी का एक टुकड़ा निकला। पीड़ित ने इसे लकड़ी बताया, जिस पर राम अवतार यादव ने उसे चार लाख रुपये लाने को कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा दिखाकर बैठा लिया।डर के मारे पीड़ित ने अपने पास मौजूद चौबीस सौ रुपये राम अवतार को दे दिए। शेष रुपये की व्यवस्था करने के बहाने पीड़ित वहां से भाग निकला थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम अवतार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …