गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी/ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर से मिलकर पत्रक दिया जिसमें मांग किया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का नाम दूसरे ब्लॉक में जुड़ने एवं ब्लॉक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में जमा किए गए स्नातक मतदाता बनने के फॉर्म को मतदाता सूची में नहीं जोड़ना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। जिसे तत्काल जोड़ने का कार्य किया जाय व अन्य ब्लॉकों में जुड़े हुए मतदाताओं को उनके गृह ब्लॉक में जोड़ा जाए। अपर जिला अधिकारी गाजीपुर के द्वारा सॉफ्टवेयर की वजह से हुई वोटो की मिक्सिंग को तत्काल सुधारने एवं छूटे हुए वोटो को जोड़ने का विश्वास दिलाया। सदर विधानसभा के बूथ संख्या 208 के सपा BLAश्री अरमान अली के पूरे परिवार का SIR में नाम न जुड़ना निर्वाचन विभाग की कमी को दर्शाता है, इसके संबंध में भी पत्रक देकर मांग किया कि 2003 और 2025 की सूची में पूरे परिवार का नाम है इसके बाद भी बड़ी संख्या में परिवार के लोगों का नाम अपलोड नहीं हो पा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में कई परिवार के लोग मतदाता नहीं बन पाएंगे। जिसे तत्काल सुधारने का आश्वासन दिया गया। उक्त मांगों पर तत्काल निर्वाचन विभाग के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी का संगठन लड़ाई लड़ने का काम करेगा। प्रतिदिन मंडल में सर्वश्री सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शौर्या सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष छन्नू यादव, BLA अरमान अली, रामाशीष, सुग्गू, बिन्ध्याचल यादव इतिहास लोग उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..