Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर: दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसौली गांव निवासी एक युवक की आजमगढ़ के पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र चंद्रजीत चौहान बीते 7 दिसंबर की रात रायपुर बाजार के लिए निकला था। अगले दिन, 8 दिसंबर की सुबह, वह सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग से लगभग 400 मीटर पूरब गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था और बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां से रेफर होने के बाद उसे आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। विवेक की मौत से पहले गुरुवार को उसके पिता चंद्रजीत चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों के अनुसार, विवेक 7 दिसंबर की रात करीब सात बजे घर से निकला था। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। इंटरमीडिएट करने के बाद वह घर पर रहकर मजदूरी करता था। उसका बड़ा भाई अभिषेक रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता था और विवेक के घायल होने की खबर सुनकर दो दिन पहले ही घर लौटा था। मां भगीरथी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …