Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी महिला सभा की नव  मनोनीत प्रदेश सचिव ज्योति पांडे का गाजीपुर में हुआ भव्‍य स्‍वागत

समाजवादी महिला सभा की नव  मनोनीत प्रदेश सचिव ज्योति पांडे का गाजीपुर में हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा की नव  मनोनीत प्रदेश सचिव ज्योति पांडे जी का सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह  कार्यक्रम सपा कार्यालय समता भवन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए गोपाल यादव ने कहा  कि एस. आई. आर. के जरिए गरीब, कमजोर लोगों के वोटों को काटने की साजिश चल रही है । अपने और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए व अपने-अपने मतों की सुरक्षा के लिए SIR फॉर्म भरने व अगल-बगल के बूथों पर भी गांव के लोगों का सहयोग करने की जरूरत है। श्रीमती ज्योति पांडे के मनोनयन से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम सभी लोग मिलकर 2027 में PDA महानायक मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा की जिला महासचिव संगीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप यादव, विभा पाल, डॉ सीमा यादव, अशोक बिन्द, कमलेश यादव वंश बहादुर कुशवाहा, रामधार यादव, श्रीराम गौतम, सुषमा बिन्द, पुनीता यादव,  सईदा बेगम, सदानंद यादव, बैजू , पंकज प्रधान, गुरुचरण राम एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …