गाज़ीपुर। नंदगंज बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 10 दिसंबर 2025 को विश्व मानवाधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए मानवाधिकार आवश्यक हैं और प्राचीन तथा मध्यकाल में छीने गए अधिकारों की पुनर्स्थापना ही इस दिवस का मूल उद्देश्य है। हिंदी प्रवक्ता गिरीश चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि जहां अधिकारों की बात होती है, वहीं कर्तव्यों का पालन भी अनिवार्य होता है। कर्तव्यों के प्रति सजग व्यक्ति ही अपने अधिकारों का सही उपयोग कर पाता है।प्रवक्ता वीरेंद्र नाथ ने बताया कि मानवाधिकार जन्म से प्राप्त मूलभूत अधिकार हैं, जिनका पालन और सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।अध्यापक रविंद्र नाथ ने छात्रों से अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र नाथ सिंह, मुन्नू राम, हरिश्चंद्र राम, निरंकारी कमलेश कुमार, मंगल सिंह यादव, वीर प्रताप सिंह, सत्यनारायण पांडे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..