Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: धूमधाम से मनाया गया राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात का वार्षिकोत्‍सव

गाजीपुर: धूमधाम से मनाया गया राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात का वार्षिकोत्‍सव

गाजीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय वाराणसी के पूर्व उप सचिव राम अवतार यादव, विशिष्ट अतिथि समता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव, चेयरमैन सुमन यादव, राजकीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यमती देवी, एसओ वागीश विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य मंजू प्रकाश ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा अम्बा प्रजापति, स्वाति, उजाला यादव, अनुकृति, आकांक्षा आनन्द, सृष्टि और अनन्या को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका साधना सिंह द्वारा संपादित पंख पत्रिका स्वरा का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि राम अवतार यादव ने कहा कि छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें अध्यापिकाओं के सहयोग को सराहनीय बताते हुए उन्होंने समय समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह यादव, चेयरमैन सुमन यादव, पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यमती, जिला समन्वयक कुश राय ने छात्राओं के प्रस्तुति की सराहना किया और किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। छात्राओं ने बेरोजगारी, अशिक्षा, छुआछूत, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न से संबंधित नाटक का मंचन किया। साथ ही समस्त राज्यों का लोकनृत्य और सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव के नाटक का मंचन कर इससे दूर रहने की प्रेरणा दिया। शिक्षिका साधना सिंह ने शिक्षा को अपनी मनोवृत्ति में लाने की अपील किया। कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, विजय चौहान, राम अवध यादव, अभिषेक यादव, सुधीर सहित छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका साधना सिंह और छात्रा अम्बा प्रजापति ने किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रिंसपल मंजू प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत और अंत में सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …