गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर के द्वारा विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मृदा स्वास्थ के प्रति जागरुक किया गया I कार्यक्रम मे कुल 87 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया , कृषि विज्ञानं केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति ( मृदा ) , डॉ. पंकज कुमार ( कृषि अभियांत्रिक ), डॉ. नरेंद्र प्रताप ( अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) डॉ0 शशांक सिंह (उद्यान ),डॉ. ए0 के0 सिंह ( पशुपालन ), डॉ. जे. पी. सिंह (अध्यक्ष, के. वी. के) अपने विचारो से मिट्टी, फसल और पर्यावरण को स्वस्थ रखने के साथ -साथ किसानो से आग्रह भी किया कि जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाए I डॉ. दीपक प्रजापति मृदा दिवस के इतिहास को बताते हुए पोषक तत्व, जीवांश का मृदा उर्वरता में महत्व और कार्बन चक्र के बारे में विस्तार से बताया I डॉ. पंकज कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन, डॉ ए0 के0 सिंह मृदा स्वास्थ में पशुओं के योगदान, डॉ. नरेंद्र प्रताप ने किसानों को प्राकृतिक खेती का मानव स्वास्थ्य में महत्व और डॉ जे. पी. सिंह ने हरी एवं भूरी खाद के साथ साथ बीज शोधन करना क्यों आवश्यक है, दलहनी फसलों में उकठा रोग के निदान के बारे में विस्टार से चर्चा किया I सुरेंद्र पाल ,तेजबहादुर सिंह , सुभाष चंद्र, श्री ब्रिजकेतु सिंह, रम्भा देवी एवं इंद्रा देवी आदि किसानो ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग कियाI
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..