गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में विभाग कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), PATH तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष (Organising Chairperson) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा रहे, जबकि आयोजन सचिव (Organising Secretary) की भूमिका प्रो. धनंजय सिंह द्वारा निभाई गई। कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा विषय से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्य, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट एवं एमबीबीएस छात्रों सहित कुल 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के विषयवस्तु को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन अध्यक्ष प्रो. आनंद मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजक टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..