Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन खेलकूद प्रतियोगिता में एमजेआरपी स्‍कूल ने जीते 12 पदक   

गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन खेलकूद प्रतियोगिता में एमजेआरपी स्‍कूल ने जीते 12 पदक   

गाजीपुर। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 15 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न स्कूलों में हुआ। इस खेलकूद प्रतियोगिता में महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संदर्भ में दिनांक 06-12-2025 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा अण्डर -19 गल्र्स कबड्डी प्रतियोगिता मां शारदा चिल्ड्रेन कालेज जलालाबाद में 29 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ जिसमें महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल रजत पदक प्राप्त किया वहीं चेस व कैरम प्रतियोगिता सी0पी0एस0 जमानियां में 30 नवंबर को आयोजित हुआ जिसमें अण्डर-19 गल्र्स चेस में श्रुति यादव, अपूर्वा सिंह;9।द्ध, प्रिया राय ;7ब्द्ध व आकांक्षा कुशवाहा;7ठद्ध ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। चेस अण्डर -19 ब्वायज़ में रामानुज तिवारी;12 ।3द्ध, ऋतुंजन;12 ।3द्ध , हर्षित श्रीवास्तव;12 ।1द्ध व हिमांशु बिंद्रा;11 ।2द्ध को कांस्य पदक मिला। कैरम अण्डर-19 एकल गल्र्स में रिया यादव;11 ब्2द्ध को स्वर्ण पदक व डबल अण्डर-19 गल्र्स में मीरा पाल;12 ब्1द्ध व कृतिका सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ। कैरम अण्डर-19 मंे सुहैल खान;12 ठ2द्ध को रजत पदक एवं डबल अण्डर-19 मंे प्रिंस बिंद;12 ।2द्ध व आसिफ रेहान;11 ।3द्ध को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अन्र्तगत 2-3 दिसंबर 2025 को एथेलेटिक्स का आयोजन नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में संपन्न हुआ जिसमें महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल गाजीपुर के छात्रों ने अण्डर-14 गल्र्स शाॅट पुट में श्रेया मौया;9।र्द्ध कांस्य पदक व अण्डर -14 ब्वायज में अर्पित राय ;9।द्धको भी कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसी प्रकार अण्डर -19 लांग जम्प गल्र्स में अंकिता यादव;10 ।द्ध को कांस्य पदक 100 मीटर रेस गल्र्स में जागृति यादव;12 ब्1द्ध को सिल्वर पदक एवं अण्डर -14 200मी रेस गल्र्स में पलक गुप्ता को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस प्रकार महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर 3 गोल्ड , 4 सिल्वर तथा 5 कांस्य पदक के साथ 12 पदक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सह प्रबंधक मा0 संध्या कुशवाहा ने छात्रों को माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया और कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है। अतः हम अपने आत्मविश्वास को यदि बनाए रखें तो किसी भी खेल में हमारी जीत सुनिश्चित है। छात्रों को पढ़ने के साथ -साथ विभिन्न प्रकार के खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए ताकि हम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। विजेता छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने विद्यालय के खेल शिक्षक दिनकर सिंह, मुकेश कुमार एवं आशुतोष मिश्रा का माल्यापर्ण करते हुए उनका सम्मान किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चैरसिया , संतोष मिश्रा, शिव शंकर प्रजापति, संजीव अग्रहरी, हरि कुशवाहा, व समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …