Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाज़ीपुर में एक और उपलब्धि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने PG के 11 सीटों की दी स्‍वीकृति

महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाज़ीपुर में एक और उपलब्धि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने PG के 11 सीटों की दी स्‍वीकृति

 

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाज़ीपुर के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की कुल 11 सीटों की अनुमति प्रदान की हैं। उन्‍होने बताया कि स्वीकृत PG सीटों का विवरण इस प्रकार है—

बायोकैमिस्ट्री  – 4 सीटें, एनाटॉमी – 4 सीटें, कम्युनिटी मेडिसिन – 3 सीटें,

यह सीटें केवल उन संस्थानों को दी जाती हैं जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के समस्त मानकों—फैकल्टी स्ट्रेंथ, शिक्षण गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीनिकल सुविधाओं—को पूर्ण करते हैं। जैसा कि ज्ञात हो, PG (MD/MS) की सीटें उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं जो MBBS करने के पश्चात NEET-PG परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। चयन पूर्णत: ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तथा अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज की स्थापना 2021 में हुई थी। यहाँ MBBS की 100 सीटें स्वीकृत हैं और लगभग 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अत्यंत कम समय में संस्थान ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि “PG सीटों की यह स्वीकृति हमारे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, फैकल्टी की मेहनत और निरंतर सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। इससे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को उच्च चिकित्सा शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध होगी। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में और भी विषयों में PG सीटें प्राप्त हों।”

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …