Breaking News
Home / खेल / श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर ने GPSA स्पोर्ट्स में दिखाया दमखम

श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर ने GPSA स्पोर्ट्स में दिखाया दमखम

गाजीपुर। GPSA द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने  शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। विद्यालय ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिला स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया।

 

पदक विजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन :

वॉलीबॉल – स्वर्ण पदक

कप्तान कार्तिक खरवार के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

200 मीटर दौड़ – स्वर्ण पदक : शिवम

शॉट पुट – स्वर्ण पदक : अंश राय

200 मीटर – रजत पदक : अज़ीज़ुर

100 मीटर – कांस्य पदक : अंचल

रिले रेस (बालक वर्ग) – कांस्य पदक

खो-खो (कन्या वर्ग) – कांस्य पदक, कप्तान पायल चौहान

सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गर्व से ऊँचा किया। विद्यालय के निदेशक कनहैया यादव ‘पप्पू ’, प्राचार्य सभाजीत विश्‍वकर्मा, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गौतम सर, आनंद सर, इसराइल सर ,नीलम मैम स्टाफ सदस्य सुनील यादव, तथा पीटीआई निलेश सर और अबरार सर ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगे और अधिक मेहनत कर भविष्य में और भी अधिक मेडल जीतने की शुभकामनाएँ दीं।साथ ही स्कूल के डायरेक्टर सर का धन्यवाद दिया जिन्हौने हमें इस उपलब्धि के लिये श्री धनेश्वर इंटरनेशनल जैसा एक प्लेटफार्म दीया।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …