Breaking News
Home / अपराध / अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्‍त्री की मौत, पत्‍नी व बेटा घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्‍त्री की मौत, पत्‍नी व बेटा घायल

गाजीपुर। बहरियाबाद क्षेत्र प्यारेपुर पुलिया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रायपुर निवासी 28 वर्षीय अजय विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी 26 वर्षीय पत्नी रानी और पांच वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग बाइक से ससुराल मखदुमपुर जा रहे थे कि देशी शराब की दुकान के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्वजन आनन-फानन पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पत्नी व बेटे का उपचार जारी है। मृतक अजय रायपुर बाजार में सरिया व वेल्डिंग की दुकान चलाता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। स्वजन ने बताया कि वह उसी दिन वाराणसी से लौटा था और ससुराल जाने की जिद कर चला गया। लोगों का कहना है कि होनी को कौन टाल सकता है, दूरी भी ज्यादा नहीं थी, इसलिए परिवार साथ लेकर निकल पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई उमेश यादव ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अरविंद विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …