गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.11.2025 को थाना एएनटीएफ एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्कर जिनका नाम 1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मठिया मोड नई बाजार थाना बक्सर बिहार उम्र करीब 26 वर्ष, 2. विपिन पासवान पुत्र मनी पासवान निवासी दुल्लहपुर थाना सेमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 29 वर्ष, 3. दिव्यांशू प्रसाद पुत्र अनिल कुमार निवासी कस्बा नई बाजार थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 19 वर्ष 4. साहिल खान पुत्र शहनवाज खान निवासी चित्रकोनी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 को वर्ष रेलवे स्टेशन दिलदारनगर गेट के बाहर बायें पोस्ट आफिस के बगल सरकारी हैंडपम्प के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से 412 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसका कीमत लगभग 80 लाख रूपये), तथा 01 अदद मोटर साइकिल, व जामातलाशी के 04 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन ,व 2025 /- रुपए बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर पर मु0अ0सं0 232/25 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया गया कि ये लोग गाजीपुर के शेरु खां पुत्र बाला खां नाम के एक व्यक्ति से सस्ते दाम मे हेरोइन खरीद कर बक्सर बिहार मे ले जा कर सस्ते दामों बेच देते है और जो फायदा होता है उसे आपास मे बाट लेते है । आज ये लोग गाजीपुर से हेरोइन ले कर जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..