गाजीपुर। जंगीपुर कस्बे में किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार द्वारा दो हजार रुपया दिलाने के नाम पर विधवा महिला को बहला फुसलाकर गौ तस्कर व थाने का हिस्ट्रीशीटर सहित उसके सहयोगी ने महिला का आठ बिस्सा जमीन फर्जी तरीके से एकरारनामा ( एग्रीमेंट) करा लिया! जब महिला ने इसका विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा! महिला ने जान की परवाह किए बगैर इसकी शिकायत पुलिस से की महिला की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई है। नगर के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर निवासीनी शिव किशुनी देवी उम्र 60वर्ष पत्नी स्व.शंकर राम अनपढ़ व एक गृहिणी महिला है! महिला ने पुलिस को दिए गए अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसके पति के मृत्यु के बाद तहसीलदार सदर के न्यायालय में मु.नंटी.20181429100356382018फ़सली 1426 से 1431तक अराजी नंबर 616रकबा 0.362 व अराजी नंबर 635 रकबा0.2050है! पति के मृत्यु के बाद पत्नी किशुनी देवी का नाम खतौनी में दर्ज हुआ! पति की मृत्यु के बाद महिला का देखभाल करने वाला कोई नहीं था महिला अक्सर अवसाद में रहती थी। वार्ड नंबर एक गजफ्फर नगर निवासी विक्रम पुत्र रामकृत अक्सर उसके घर आता जाता था जो कि महिला के जमीन के फिराक में पहले से था। दिनांक 7-06-2023को विक्रम चौधरी रामकिशुनी देवी के घर गया और कहा कि उसके दोनों खेतों का तहसील में चलकर नाम चढ़वा देगे इससे उसको किसान सम्मान निधि के तहत उसको दो हजार रुपए मिलेगे! महिला ने विक्रम की बातों पर भरोसा करके सदर तहसील चली गई जहां पहले से जंगीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर व पशु तस्कर गुलमुहम्मद उर्फ गिल्लू नट पुत्र अजीज निवासी वार्ड नंबर एक गजफ्फर नगर सहित उसके तीन साथी और मौजूद थे जिनसे विक्रम ने मिलवाया! गुल्लू नट व विक्रम धोखे से महिला को तहसील के किसी ऑफिस में ले गए वहां मौजूद पहले से सेट अपने किसी व्यक्ति के सामने खड़ा कराकर कहा गया कि जब तक तुम्हारा फोटो और अंगूठा नहीं लगेगा तब तक तुम्हे किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी! महिला ने तत्काल अपनी फोटो देकर अंगूठा लगा दिया उसके बाद गुल्लू नट ने उसे कुछ किराया देकर उसे घर भेज दिया! जब कई महीनों बीत जाने के बाद भी किसान सम्मान निधि द्वारा महिला को दो हजार रुपया नही मिला तो महिला को शक हुआ और उसने अपने वकील से मिलकर दोनों गाटा नंबरो का तहसील व उपनिबंधन कार्यकाल से मुआयना कराया तो पता चला कि दिनांक 7-06-2023को विक्रम चौधरी और उसका सहयोगी गुलमुहम्मद उर्फ गुल्लू नट और उसके अन्य साथियों ने धोखाधड़ी व फ्राड करके महिला के आधार कार्ड व पेन कार्ड के बिना विक्रम चौधरी के पक्ष में एकरारनामा करा दिया गया है! एकारग्रहिता के दस्तावेज में महिला के आधार नंबर और पेन नंबर का कही भी उल्लेख नहीं है! प्रार्थीनी ने जंगीपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है। जंगीपुर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए विक्रम चौधरी और गुल्लू नट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों अपराधीयो की गिरफ्तारी में जुट गई हैं। इस संबंध में सीओ सिटी सदर शेखर सेंगर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है! गुल्लू नट जंगीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है चुकी इस मामले में धोखाधड़ी और कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष जंगीपुर को निर्देश दे दिया गया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..