गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले की 135वीं पुण्यतिथि 28 नवंबर को महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा जी ने फूले जी के चित्र पर माल्र्यापण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सुधारक व लेखक थे। उन्होंने 19 वीं शताब्दी में महिलाओें और निम्न जातियों की शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जिसके कारण उन्हें महात्मा की उपाधि से सम्मानित किया गया। फूले ने जाति व्यवस्था और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं को शिक्षित करने के लिए काम किया। जिससे समाज में आज महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।अंत में छात्रांे को महात्मा फूले के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समानता , शिक्षा और मानव उत्सर्ग के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा जी ने फूले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्ऱद्धांजली दी और अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिराव फूले का सामाजिक और शैक्षिक सुधारों के क्षेत्र में देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान हैं उन्होंने जाति-भेद और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई , महिलाओं दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया और शिक्षा को एक सशक्त माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय , वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चैरसिया, दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा, बसन्त शर्मा, संजीव अग्रहरि, संतोष मिश्रा, राजनारायण कुशवाहा, दीपक कुमार व समस्त शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..