Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / टेरी के विदयार्थियों ने किया राज्‍य फॉरेंसिक विज्ञान संस्‍थान लखनऊ में शैक्षणिक भ्रमण

टेरी के विदयार्थियों ने किया राज्‍य फॉरेंसिक विज्ञान संस्‍थान लखनऊ में शैक्षणिक भ्रमण

गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) के MCA एवं BCA के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, लखनऊ में दिनांक 27/11/2025 को एक शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अत्याधुनिक फोरेंसिक तकनीकों तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रयोग से अपराध अन्वेषण और अनुसंधान में होने वाले योगदान की प्रत्यक्ष जानकारी देना था। संस्थान के निदेशक डा- जी० के० गोस्वामी ने समस्त छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की और राजीव मल्होत्रा, डी० आईo जी० ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फोरेंसिक विज्ञान के साथ एआई, ड्रोन और रोबोटिक्स का एकीकरण भविष्य में अपराध अन्वेषण को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में भी अवगत कराया। संस्थान के सूचना अधिकारी संतोष तिवारी के निर्देशन में छात्रों ने संस्थान एवं अत्याधुनिक लैब का भ्रमण किया जिसकी छात्रों ने अत्यंत सराहना की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं एवं इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया: एआई लैब में विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण तकनीकों—जैसे फेस रिकग्निशन, पैटर्न एनालिसिस तथा डेटा इंटरप्रिटेशन—का प्रदर्शन देखा। विशेषज्ञों ने बताया कि एआई किस प्रकार अपराध रुझानों की भविष्यवाणी और डिजिटल प्रमाणों के विश्लेषण में मदद करता है। ड्रोन लैब में विद्यार्थियों ने अपराध स्थल निरीक्षण, हवाई सर्वेक्षण, खोज एवं बचाव अभियानों में ड्रोन के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के ड्रोन मॉडलों और उनकी तकनीकी क्षमताओं का अवलोकन किया। रोबोटिक्स लैब में आधुनिक रोबोटिक उपकरणों, बम-निरोधन रोबोट, स्वचालित निरीक्षण इकाइयों और अन्य फील्ड-ऑपरेशन रोबोटों का प्रदर्शन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि रोबोटिक तकनीक कैसे जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में मानव हस्तक्षेप के बिना कार्य कर सकती है। विद्यार्थियों को डीएनए प्रोफाइलिंग, सैंपल प्रोसेसिंग, जीन विश्लेषण एवं अपराध जांच में डीएनए तकनीक के उपयोग के बारे में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने डीएनए परीक्षण में उपयोग होने वाली विश्वस्तरीय मशीनों और विधियों को भी नजदीक से देखा। डा० अजीत प्रताप सिंह ने संस्थान में अध्ययनरत छात्रों के शैक्षणिक एवं प्रायोगिक क्षमता के विस्तार हेतु इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। शैक्षणिक भ्रमण का संयोजन और संचालन डा० अमित प्रताप एवं डा० अजातशत्रु सिंह द्वारा किया गया जिसे भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने संस्थान की उन्नत प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं की प्रशंसा की तथा ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …