गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फ़दनपुर गाजीपुर में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें LL.B के छात्रों ने संविधान पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी गाजीपुर के प्रधानाचार्य डॉ छविनाथ मिश्रा जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र छात्रों को संविधान दिवस के इस अवसर पर छात्रो को सत्य व न्याय के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश जी जिला सह संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की। आपने भी संविधान दिवस के अवसर पर उक्त कार्यक्रम की सभी छात्रों को और कॉलेज परिवार को शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गेश जी नगर संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व दिग्विजय उपाध्याय काउंसिल सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाज़ीपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने किया।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन LL. B विभाग की विभागाध्यक्ष ने डॉ समरीन ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में LL. B के छात्रों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और हर कार्यक्रम राष्ट्रहित से संदर्भित रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ सुनील कुमार सिंह प्राचार्य सत्यदेव कॉलेज ने आए हुए समस्त अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया और सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..