Breaking News
Home / अपराध / पुलिस ने साइबर फ्राडों से वापस कराया दो शिकायतकर्ताओं का देढ़ लाख रुपया  

पुलिस ने साइबर फ्राडों से वापस कराया दो शिकायतकर्ताओं का देढ़ लाख रुपया  

गाजीपुर। साइबर सेल और पुलिस ने यूपीआई फ्राड द्वारा देढ़ लाख रुपये की धनराशि दो शिकायतकर्ताओं को वापस कराया। साइबर सेल व जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के प्रयास से शिकायकर्ता रंजना यादव के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की की गयी 71,997/- रूपये की धनराशि वापस करायी गई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रंजना यादव पुत्री सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम चकबाकर पहेतिया, थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त  होते ही तत्काल साइबर सेल व जंगीपुर पुलिस टीम  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल व थाना जंगीपुर पुलिस के संयुक्त योगदान से आवेदक के (71,997) रूपये वापस कराये गयें।दूसरी घटना के अनुसार साइबर सेल व जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के प्रयास से शिकायकर्ता अबरार कुरैशी के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की की गयी 75,186/- रूपये की धनराशि वापस करायी गई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अबरार कुरैशी पुत्र बसरूद्दीन कुरैशी ग्राम- सरैली उर्फ पहेतिया, थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल व जंगीपुर पुलिस टीम  द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल व थाना जंगीपुर पुलिस के संयुक्त योगदान से आवेदक के (75,186) रूपये वापस कराये गयें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …