Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बीएलओ भरवा रहें है एसआईआर का फार्म

नंदगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर बीएलओ भरवा रहें है एसआईआर का फार्म

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 4 दिसम्बर तक संचालित की जाएगी। इसी क्रम में नंदगंज क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने और सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उच्च प्रा. विद्यालय नंदगंज के शिक्षक एवं बीएलओ कृष्ण कुमार गुप्ता अपने क्षेत्र भाग संख्या 65 के मतदाताओं के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। बीएलओ कृष्ण कुमार गुप्ता घर-घर जाकर SIR फॉर्म का वितरण कर चुके हैं और लोगों को सही तरीके से फॉर्म भरने में सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। भरे हुए फॉर्म को वे तत्परता के साथ घर-घर जाकर इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज चुनाव आयोग तक पहुंच सकें। स्थानीय लोगों ने बीएलओ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके घर तक मतदान से जुड़ी सुविधाएँ पहुँचने से प्रक्रिया काफी आसान और सुविधाजनक हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी यह विशेष पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …