Breaking News
Home / खेल / न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नियाव ने मारी बाजी

न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नियाव ने मारी बाजी

गाज़ीपुर। मनिहारी ब्लॉक के अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय तिलेसरा में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें प्राथमिक और जूनियर विद्यालय रामपुरजीवन, नियाव, टोडरपुर, कंपोजिट विद्यालय मनिहारी,कंपोजिट विद्यालय हंसराजपुर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें खो खो और कबड्डी खेलाया गया, वाजिदपुर की बालिका और बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बने, मौके पर उपस्थित सहायक अध्यापक सतेंद्र नारायण ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे खेल के माध्यम से सीखते हैं और शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से विकसित होते हैं। वे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं, जो आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। खेल-कूद से बच्चों में फुर्ती, होती है। गेम टीचर जितेंद्र पाल ने कहा कि खेल से बच्चों में ताकत, लचीलापन और चपलता बढ़ाते हैं।  खेल के माध्यम से बच्चे समस्या-समाधान, आलोचनात्मक सोच और रचनात्मकता विकसित करते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव कम होता है। उपस्थित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका व दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …