Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय सम्‍प्रेक्षण गृह व राजकीय प्‍लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में मनाया गया बाल दिवस

राजकीय सम्‍प्रेक्षण गृह व राजकीय प्‍लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 14.11.2025 को बाल दिवस पर सेमिनार/कैम्प का आयोजन पंडित भोलानाथ मिश्र बालगृह (बालक) गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में आवासित बालकों में किया गया। शिविर में विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, हार्दिक सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्यायालय गाजीपुर तथा बालगृह के कर्मचारीगण व पी0एल0वी0/अधिकार मित्र उपस्थित हुए। इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह व राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में आवासित बालकों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजय कुमार-चतुर्थ, द्वारा बताया गया कि बाल दिवस भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवम्बर को मनाया जाता है। सचिव महोदय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया, उन्हे जीवन में अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया तथा समय की उपयोगिता बताई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …