Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने स्‍व. लौंगी देवी को दी श्रद्धांजलि

असम के राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने स्‍व. लौंगी देवी को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शुक्रवार को सादात थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव की मां लौंगी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल के शिकारपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए मौजूद रहे। राज्यपाल ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रोफेसर शोभनाथ यादव के यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर छोटे भाई उदयप्रताप यादव, प्रधान प्रतिनिधि डॉ. शंभूनाथ यादव, पुत्र सौरभ और भांजा चंद्रशेखर यादव तथा बड़े पिताजी के पुत्र सुदर्शन यादव से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। घर के अंदर पहुंचकर राज्यपाल ने भाजपा नेता शोभनाथ यादव की पत्नी वंदना यादव और बेटी तनीशा यादव से मिलकर शतायु होकर गोलोक पारगमन करने वाली लौंगी देवी के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानू प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, मुराहू राजभर, पंचदेव गोड़, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के समय उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडिशनल एसपी राकेश मिश्रा, सीओ रामकृष्ण तिवारी, सादात एसओ वागीश विक्रम सिंह, शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव के साथ ही खानपुर, सैदपुर, भुड़कुड़ा, बहरियाबाद थाने की फोर्स तैनात रही। साथ ही महिला कांस्टेबल भी तैनात रहीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …