गाज़ीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही को सुचारु, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने, प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सहायता हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर में जिला सम्पर्क केन्द्र 1950 (टोल फ्री) की स्थापना की गयी है। यह सम्पर्क केन्द्र विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की गणना अवधि दिनांक 04.11.2025 से मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 07.02.2026 तक सक्रिय रहेगा।उन्होंने निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या, सुझाव अथवा सूचना के अदान-प्रदान हेतु नागरिक जिला सम्पर्क केन्द्र 1950 (टोल फ्री) पर सभी कार्य दिवसों में प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..