Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: मतदाता पुनरीक्षण अभियान है महत्‍वपूर्ण अभियान- धर्मपाल सिंह

गाजीपुर: मतदाता पुनरीक्षण अभियान है महत्‍वपूर्ण अभियान- धर्मपाल सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बैठक को सम्बोधित करते कहा कि प्रमाणिक मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। हमारी जिम्मेदारी है कि चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के तहत हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में ना रहे। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गांव, गली, शहर, हर डगर तक दस्तक देना है। श्री धर्मपाल सिंह आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन गाजीपुर पर मंडल अध्यक्षों एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के विधानसभा संयोजको को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। यह अभियान मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान है। मतदाता पुनरीक्षण में एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में छूटने ना पाएं इसका पूरा ध्यान रखना है तथा यह भी सुनिश्चित करना है कि बोगस मतदाता के नाम सूची में शामिल न हो। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु जिला एवं विधानसभा स्तर पर वॉर रूम बनाए जायेंगे जो प्रदेश स्तर पर बनने वाले वॉर रूम से सीधे जुडे़गें। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक तालमेल और तकनीकि निगरानी से अभियान को लोकव्यापी बनाना है। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बीएलए-1 का दायित्व बीएलए-2 से सतत सम्पर्क बनाए रखना तथा उनके कार्य में सहयोग करने का है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 चुनाव आयोग की ओर भाजपा का अधिकृत प्रतिनिधि होगा। इसलिए बीएलए-2 का चयन अत्यंत गंभीरता और सतर्कता से किया जाना चाहिए। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बीएलए-1 तथा बीएलए-2 के साथ ही पार्टी द्वारा बूथ प्रवासी भी बनाए जाएगें। इन तीनों की संयुक्त टीम बूथ पर काम करेगी। बूथ स्तर पर इन तीनों लोगों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी और यह त्रिकोणीय संरचना मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गति और विश्वसनीयता प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि को इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चत करनी है। जिससे मतदाता सूची सत्यापित, प्रमाणिक तथा त्रुटिहीन बन सकें।  बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जा रहे हैं‌। प्रदेश महामंत्री जी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपदों मे प्रवास कर बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करने का प्रयास है। आज गाजीपुर में प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय द्वारा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी को संगठनात्मक परिचय से अवगत कराया गया।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह पुष्प कुछ वह अंग वस्त्र से प्रदेश महामंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर बैठक की शुरुआत भाजपा महामनिषियों डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम् गायन से हुआ।बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला प्रवासी राणा सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक गर्वजीत सिंह, सहित सभी मंडल अध्यक्ष व अन्य लोग उपस्थित थे।भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल जी का भव्य स्वागत अभिनन्दन स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ से किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, शिवपूजन राम आदि थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …