Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सिवान के गड्ढे में मिला वृद्ध का शव

गाजीपुर: सिवान के गड्ढे में मिला वृद्ध का शव

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 72 वर्षीय वृद्ध का शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कठउत के दसदेईया गांव निवासी विक्रमा राजभर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि विक्रमा शुक्रवार शाम अपने खेत की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, इसी बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सिवान के पास गड्ढे में औंधे मुंह गिरे एक व्यक्ति को देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान विक्रमा राजभर के रूप में की।सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात में संतुलन बिगड़ने से विक्रमा गड्ढे में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। विक्रमा राजभर मजदूरी का काम करते थे। परिवार में पत्नी शांति देवी और तीन पुत्र—राजेश, हरिकेश व रामकेश हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …