गाजीपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के उद्देश्य से नगर भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत हुई।इस कार्यक्रम की शुरूआत मोहनपुरवा के वार्ड नम्बर 3 से हुई। वार्ड का भ्रमण करने के पश्चात बेला देवी के आवास पर हुई बैठक में अभिनव सिंह ने कहा कि यह वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है। वार्ड की गलियां व सड़कें पूरी तरह से जाम है। नालियों में सिल्ट जमा है। नालियां पूरी तरह से खुली है। जर्जर सड़कें और खुली नालियों के चलते वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर है। उनके चोटिल होने की संभावना हर समय बनी रहती है। विधुत खंभे भी कमजोर है। इस वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी लापता है। कूड़ा उठाने वाला वाहन बेसमय वार्ड में आता है। उसका कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाता। वार्ड की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका का शहर के विकास का दावा झूठा है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि लगातार गाजीपुर की नगरपालिका पर लगभग 30वर्षो से भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर आज भी अंधेरे में डूबा है। शहर की सारी सड़कें गड्ढे में हैं।दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को छोड़ शहर में लगी हर महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। प्रतिमा स्थलों पर नित्य सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से महापुरुषों की प्रतिमा स्थल और शहर में स्थित हर पार्क की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग नगरपालिका से किया।इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता नाथ,वर्षा यादव,संजय यादव, राजदीप रावत,विनय साहू,पूनम, ममता, मायावती, उर्मिला, दिलीप जायसवाल, राहुल गोंड, रामविलास यादव, उषा, सविता, मनीष सिंह, माधुरी, कलावती आदि उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का संचालन अल्का अग्रवाल ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..