गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को भाजपा शीर्ष संगठन द्वारा वाराणसी जनपद का जिला प्रवासी बनाए जाने पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। इस नयी जिम्मेदारी पर भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं तथा शुभ चिंतकों मे हर्ष व उत्साह है। भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा सुनील कुमार सिंह को वाराणसी जिले का जिला प्रवासी बनाया गया है। शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने नये दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता,कुशल संगठन कर्ता सुनील सिंह को दिए गए इस नये दायित्व से भाजपा संगठन बहुत मजबूत होगा।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नये दायित्व के प्रति शीर्ष नेतृत्व का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी व विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..