Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / इंटर कॉलेज बासूचक-गाजीपुर का ऐतिहासिक ऐलान, जिन किसानो की फसले हुई बर्बाद उनके बच्‍चों को देगे निशुल्‍क शिक्षा

इंटर कॉलेज बासूचक-गाजीपुर का ऐतिहासिक ऐलान, जिन किसानो की फसले हुई बर्बाद उनके बच्‍चों को देगे निशुल्‍क शिक्षा

ग़ाज़ीपुर।प्राकृतिक आपदा और असामयिक वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाने के कारण इंटर कॉलेज बासूचक की प्रबंध समिति ने एक मानवीय निर्णय लिया है। समिति ने तय किया है कि किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश छात्र-छात्राएँ किसान परिवारों से संबंध रखते हैं और इस वर्ष की विपरीत मौसमीय परिस्थितियों ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है। ऐसे में यह कदम विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।इस निर्णय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति का यह निर्णय किसानों के हित में उठाया गया है और इसका लाभ विद्यालय के सभी पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …