Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अमन जायसवाल बने अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के जिला मीडिया प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

अमन जायसवाल बने अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के जिला मीडिया प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

गाज़ीपुर। नंदगंज बाजार के युवा समाजसेवी अमन जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल संवर्गीय महासभा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके इस चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। रविवार को गाज़ीपुर में आयोजित महासभा के भव्य कार्यक्रम में दिलदारनगर नगर पंचायत के चेयरमैन अविनाश जायसवाल (नेपाली जी) ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमन जायसवाल को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …