Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत न्‍यूज एक्‍सप्रेस और भारत डायलॉग्‍स के तत्‍वावधान में 8 और 9 नवंबर को लिट्रेचर फैस्टिवल 2025 का होगा आयोजन

भारत न्‍यूज एक्‍सप्रेस और भारत डायलॉग्‍स के तत्‍वावधान में 8 और 9 नवंबर को लिट्रेचर फैस्टिवल 2025 का होगा आयोजन

गाजीपुर। भारत न्‍यूज एक्‍सप्रेस और भारत डायलॉग्‍स के तत्‍वावधान में 8 और 9 नवंबर को जिले में गाजीपुर लिट्रेचर फैस्टिवल 2025 का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी भारत डायलॉग्‍स के को-फाउंडर और गाजीपुर लिट्रेचर फैस्टिवल के डायरेक्‍टर विवेक सत्‍य मित्रम् ने दी है। उन्‍होने बताया कि 8 और 9 नवंबर को होटल नंद रेजिडेंसी और अति प्राचीन रामलीला मैदान लंका में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय एवं अंतराष्‍ट्रीय वक्‍ता, लेखक, साहित्‍यकार, गायक, कलाकार, कवि एवं सायर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भारत न्‍यूज एक्‍सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, और पूजा प्रियंवदा को-फाउंडर भारत डायलॉग्‍स की भी गौरवमयी उपस्थिति रहेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …