Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी चंचल सिंह के सौजन्‍य से 5800 लोगो का हुआ फ्री आई टेस्‍ट, 600 रोगियो का हुआ निशुल्‍क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

एमएलसी चंचल सिंह के सौजन्‍य से 5800 लोगो का हुआ फ्री आई टेस्‍ट, 600 रोगियो का हुआ निशुल्‍क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी के सौजन्य से गाजीपुर में मोतियाबिंद के मरीजों के लिए कोने कोने में निःशुल्क कैम्प लग रहा है,, अभी तक 11वें(ग्यारह) ब्लॉकों-रेवतीपुर, सैदपुर, देवकली, विरनो,बाराचवर, कासिमाबाद,करण्डा,सादात,मनिहारी,जमानिया,भदौरा ब्लॉकों में निःशुल्क मोतियाबिंद का कैम्प लगाया जा रहा है,, उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित नेत्र हॉस्पिटल आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल में मरीजों का फ्री ऑपरेशन किया जा रहा है,, अभी तक 5800 लोगों की फ्री टेस्टिंग की गई है जबकि 600 लोगों का मोतियाबिंद का फ्री ऑपरेशन किया गया है। भदौरा ब्लॉक के गहमर में हनुमान चबूतरा पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ,सेवराई में जिला महामंत्री विष्णु सिंह ,जमानिया ब्लॉक के बरुईन पकडितर व दाउदपुर पंचायत भवन में अमित नागवंशी,कासिमाबाद ब्लॉक के असना में जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह,महुआरी में अमित सिंह,मनिहारी ब्लॉक के सौरी ग्राम में शिवम दुबे , युसुफपुर खड़वा में प्रधान पंचम सिंह व संदीप सिंह,मधुबन में प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु,सादात ब्लॉक के सादात नगर पंचायत के वार्ड नं 8 में सभासद घनश्याम सोनी और जगदीशपुर पंचायत भवन पर प्रधान मनीष सिंह ,विरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत विरनो में ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ,बाराचवर ब्लॉक के बाराचवर सभागार(विवाह घर) में ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह ,देवकली ब्लॉक के चाडीपुर में प्रधान राय,बरहपुर के पंचायत भवन पर प्रधान विजय सिंह सबलू,देवचंदपुर में दरोगा सोनकर,सैदपुर ब्लॉक के सिधौना पंचायत भवन पर प्रधान दयाशंकर सिंह दयालु, बहेरी व बेलहरी में आकाश सिंह व अतुल सिंह, डहन में पवन सिंह, करण्डा ब्लॉक के मदनपुर प्रतापपुर मैरेज हॉल में गोलू सिंह,रेवतीपुर ब्लॉक के उतरौली में पूर्व प्रधान अजय सिंह के नेतृत्व में कैम्प आयोजित किया गया ,जिसमे 5400 लोगों के नेत्रों की जाँच की गई और 580 लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ।सभी लोगों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी को खूब आशीर्वाद दिया।उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक ऐसा कोई नेता नहीं आया था जो लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करें और अपने स्तर से संचालित करे।ज्ञात हो कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अभी तक 700 लोगों को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता भी दिला चुके हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …