Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजनै‍तिक दलों ने अभी तक प्रशासन को नहीं उपलब्‍ध कराई बीएलए की सूची- एसडीएम

राजनै‍तिक दलों ने अभी तक प्रशासन को नहीं उपलब्‍ध कराई बीएलए की सूची- एसडीएम

गाजीपुर। उप जिलाधिकारी सदर/नि0र0आ0 375 गाजीपुर ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/पदाधिकारियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में राजेश कुमार यादव, जिला सचिव स0पा0, रविकान्त राय कांग्रेस, आदित्य कुशवाहा जिला महासचिव बसपा, जावेद अहमद जिला उपाध्यक्ष आप, सुबास राम सिपाही वि0स0 प्रभारी सदर बसपा, राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भाजपा, प्रवीण सिंह जिला महामंत्री भाजपा, अवधेश राजभर, जिला महामंत्री भाजपा, गोपाल राय भाजपा को विशेष प्रगाढ़ सम्बन्धी विभिन्न कार्यवाहियों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए विधान सभा 375 गाजीपुर के प्रत्येक बूथ पर बीएलए की नियुक्ति करते हुए उसकी प्रति उप जिलाधिकारी सदर/नि0र0आ0 375 गाजीपुर को उपलब्ध कराने का अनुरोध बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों/पदाधिकारियों से किया गया। उक्त के क्रम में दिनांक 02.11.2025 तक किसी भी मान्याता प्राप्त राजनैतिक दलों/पदाधिकारियों द्वारा बीएलए की नियुक्ति सम्बन्धी प्रति उपलब्ध नही करायी गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …