Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल सस्टेनबिल्टिी अवार्ड 2025 से सनबीम गाजीपुर को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल सस्टेनबिल्टिी अवार्ड 2025 से सनबीम गाजीपुर को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित “अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल सस्टेनबिल्टिी अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आज दिनांक 2 नवंबर 2025, दिन रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित हुआ, जहाँ देशभर के अनेक शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और संस्थान प्रमुख उपस्थित रहे। यह सम्मान विद्यालय को हरित पहल, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सस्टेनेबल एजुकेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह को “अंतर्राष्ट्रीय एसडीजी हीरो अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और समाज में पर्यावरण चेतना फैलाने के लिए प्रदान किया गया। साथ ही, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी को “अंतर्राष्ट्रीय जी एस ए स्कूल लीडर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय में पर्यावरण-संबंधी शैक्षणिक पहलों, छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास और हरित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। श्री नवीन कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सनबीम परिवार शिक्षा के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार विद्यार्थियों के व्यवहारिक शिक्षण और पर्यावरण चेतना की दिशा में विद्यालय के समर्पित प्रयासों की पहचान है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सतत विकास के लक्ष्यों को शिक्षा के माध्यम से साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। विद्यालय परिवार से चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, निदेशक प्रवीण कुमार सिंह, निदेशक स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, संचालन प्रबंधक रवि श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सरोन जालान, को-ऑर्डिनेटर सानिया तथा सिदरा शुभ्दा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …