Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारी वर्षा से जमानियां में धान आदि कि फसलो को भारी नुकसान, जिला पंचायत सदस्‍य कुसुमलता ने मुआवजा के लिए सीएम को लिखा पत्र

भारी वर्षा से जमानियां में धान आदि कि फसलो को भारी नुकसान, जिला पंचायत सदस्‍य कुसुमलता ने मुआवजा के लिए सीएम को लिखा पत्र

गाजीपुर। जमानियां प्रथम के जिला पंचायत सदस्‍य कुसुमलता यादव ने मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी को पत्र लिखकर मोधा तुफान से हुए भारी वर्षा के कारण फसलो को क्षति के बारे में अवगत कराया है। कुसुमलता यादव ने मुख्‍यमंत्री से आग्रह किया है कि तत्‍काल किसानो को क्षतिपूर्ति दिया जाये जिससे कि इस भारी संकट से किसान उबर पायें। इस संदर्भ में जिला पंचायत सदस्‍य कुसुमलता यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि जमानियां धान का कटोरा क्षेत्र कहा जाता है, धान के लिए पूरे पूर्वांचल में जमानियां क्षेत्र प्रसिद्ध है लेकिन अधिक वर्षा और तेज हवा के चलते धान की फसलें खेतो में गिर गयी है और फसले काटी गयी थी वह खेतो में डूब गयी है जिससे कि धान के फसल को काफी नुकसान हुआ है। मंहगे खाद, मजदूरी और गंगा के बाढ के चलते किसान पहले से ही अर्थिक रूप से काफी परेशान थे, उसपर से यह भंयकर तुफानी बारिश हो गयी। जिसके चलते किसान भुखमरी के कगार पर है। उन्‍होने कहा कि इस बरसात से बाजरे, चना, सरसो और सब्‍जी के फसलो को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्‍होने मुख्‍यमंत्री से मांग किया है कि जिन किसानो का बीमा नही हुआ है उन्‍हे भी मुआवजा दिया जाये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …