Breaking News
Home / अपराध / बस के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बस के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्हीकलां गांव के यूनियन बैंक के पास शनिवार को सुबह करीब 8-30 बजे यात्री बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार आशीष कुमार उम्र 21 वर्ष की घटनास्थल पर  मौत हो गयी। वहीं बाइक पर बैठा  विवेक कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  और घायल को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को  सुबह आशीष कुमार और विवेक कुमार शनिवार को धरवां अपने मौसी के घर से एकही बाइक द्वारा अपने घर  के लिये जा रहे थे। अभी  बाइक से कुसुम्हींकला स्थित यूनियन बैक के समीप ही पहुंचे थे कि गाजीपुर  की तरफ से आ रही यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये।  जिसमें आशीष कुमार 21 वर्ष थाना शादियाबाद के युसुफपुर खंड़बा की मौत हो गयी।वहीं बाइक पर बैठा विवेक कुमार शहर कोतवाली के बहेड़ी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक आशीष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल विवेक कुमार को  इलाज के लिये गाजीपुर अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने  घायल की गम्भीर स्थिति को  देखते हुए  ट्रामा सेन्टर में वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार  गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता रविन्द्र प्रताप की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले ली है।बस चालक की तलाश जारी है। मृतक आशीष दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की मां ममता देवी का परिजनों के साथ रो-रोकर बुरा हाल रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …