गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर ने बताया है कि भेड़ पालन के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन एवं पशुपालको की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु पशुपालन विभाग द्वारा भेड़ पालन की योजना (रा०यो०) (राज्यांश-90ः लाभार्थी अंश-101) अनुदान संख्या-15 के अन्तर्गत 20 मादा भेड़$ 01 मेढ़ा की 05 यूनिट स्थापित की जानी है जिसकी प्रति इकाई लागत धनराशि में राज्यांश (90 प्रतिशत) रूपया 153000.00 तथा लाभार्थी अंश (10 प्रतिशत) रुपया 17000.00 है। प्रति इकाई कुल लागत रूपया 170000.00 है। आवेदन हेतु पात्रता में लाभार्थी जनपद का स्थायी निवासी हो तथा आयु 18 वर्ष अथवा उससे अधिक हो। लघु, सीमान्त अथवा भूमिहीन कृषक होना चाहिए। भेड़ पालको के पास भेड़ो को रखने का पर्याप्त स्थाना होना आवश्यक है। परम्परागत भेड़ पालकों एवं भेड़ पालन का प्रशिक्षण भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अम्बिका नगर, जनपद टोंक राजस्थान व केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदुम, फरह मथुरा उ०प्र०, से किये हो को प्रथमिकता के आधार पर चयनित किया जायेगा। इच्छुक भेड़ पालको द्वारा नजदीकी पशु चिकित्सालय एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालयं गाजीपुर में सम्पर्क कर आवेदन किया जा सकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..