Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गेहूं और चने के बीज खरीदने के लिए जारी हुआ गाइडलाइन  

गेहूं और चने के बीज खरीदने के लिए जारी हुआ गाइडलाइन  

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को अवगत किया है कि रबी 2025-26 हेतु कृषि विभाग द्वारा विभिन्न फसलों के बुवाई हेतु क्षेत्रफल का लक्ष्य निर्धारित हो गया है जिसके अन्तर्गत जनपद में गेहूँ 169278 हे0, जौ 9209 हे0, चना 12902 है०, मटर 3000 हे०, मसूर 14011 हे०, राई-सरसों 10103 हे0, अलसी 406 हे० तथा तोरिया का 1384 हे० लक्ष्य बुवाई के लिए रखा गया है। कृषि विभाग एवं शासन के मंशा के अनुरूप दलहनी एवं तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा गेहूँ का 12000 कु० मात्रा, जिसमें डीबीडब्ल्यू-187, 4500 कु०, डीबीडब्ल्यू-303, 4000 कु०, डीबीडब्ल्यू-327, 3000 एवं डीबीडब्ल्यू-222, 500 कु० बीज जनपद को आवंटन के रूप में मिल गया है। इसके अतिरिक्त चना 551 कु0. मटर 144 कु०, मसूर 99 कु० एवं सरसों 39.50 कु० बीज का आवंटन मिल गया है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल की बुवाई के लिए अनुदान पर बीज मिलेगा। कृषक भाईयों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध होगा। सभी राजकीय बीज गोदामों पर एक सप्ताह के अन्दर बीज उपलब्ध करा दिया जायेगा। सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि वह अपने ब्लाक के राजकीय बीज गोदामों पर आधार एवं खतौनी लेकर पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …