Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कम्‍पोजिट विद्यालय मजुई सादात में मनाया गया दीपोत्‍सव कार्यक्रम

कम्‍पोजिट विद्यालय मजुई सादात में मनाया गया दीपोत्‍सव कार्यक्रम

गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मजुईं में ज्योति पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता व दीपोत्सव कार्यक्रम तथा सहायक अध्यापिका सावित्री यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हेडमास्टर राम अवध यादव और शिक्षक शिक्षिकाओं के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया।विद्यालय की सहायक अध्यापिका सावित्री यादव को उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति फेज 5’ में उत्कृष्ट कार्य करने तथा सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए कुछ दिन पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।मिशन शक्ति के माध्यम से विद्यालय और समाज में बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण हुआ है। सावित्री यादव का यह प्रयास अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में हेडमास्टर राम अवध यादव, उर्मिला देवी, महेन्द्र कुमार, डॉ अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, डॉ सीमा देवी, महेन्द्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव, अंशुल कन्नौजिया और अजय गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …