Breaking News
Home / खेल / सादात के ससना गांव निवासी कार्तिक यादव का यूपी अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सादात के ससना गांव निवासी कार्तिक यादव का यूपी अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन

गाजीपुर। सादात के ससना गांव निवासी कार्तिक यादव का चयन यूपी अंडर 23 क्रिकेट टीम में होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उसके पिता सुरेश सिंह यादव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं, जो वर्तमान में वरिष्ठ लेखाकार, गृह मंत्रालय नई दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि माता सरिता यादव गृहिणी हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के बाद जखनियां के स्कूल से अर्जित करने के बाद कार्तिक ने वाराणसी से उच्च शिक्षा ग्रहण किया। सोमवार की शाम लखनऊ से फ्लाइट पकड़कर हिमाचल जा रहे कार्तिक ने फोन पर बताया कि उसके कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय शर्मा हैं, जिनके निर्देशन में वह टीएन मेमोरियल एकेडमी इंदिरापुरम गाजियाबाद से प्रैक्टिस करता था। उसका ट्रायल और चयन कैंप, कमला क्लब कानपुर रहा। उसको यूपी अंडर-23 टीम में बतौर लेफ्ट स्पिनर स्थान मिला है, जो कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में कप्तान समीर रिजवी के नेतृत्व में खेलेगा। टीम का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में खेला जायेगा। उसकी इस उपलब्धि पर उसके दादा तुलई यादव, चाचा सुभाष यादव, प्रधान दुर्गेश यादव, चंद्रमोहन यादव, प्रदीप सिंह पिंटू, चंद्रभान सिंह विक्रम यादव आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …