Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: फ्राड की गयी दो लाख रूपये की धनराशि को साइबर सेल ने शिकायतकर्ता को कराया वापस

गाजीपुर: फ्राड की गयी दो लाख रूपये की धनराशि को साइबर सेल ने शिकायतकर्ता को कराया वापस

गाजीपुर। साइबर सेल जनपद के प्रयास से शिकायतकर्ता रामदरश सिंह यादव पुत्र मुसाफिर यादव के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की  गयी 2,16,640/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई। जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक रामदरश सिंह यादव पुत्र मुसाफिर यादव  ग्राम चकसिकन्दरा पोस्ट अलावलपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घण्टे के भीतर साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा मय टीमके द्वारा दिनांक 13.10.2025 को आवेदक रामदरश सिंह यादव के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 2,16,640/- रू0 की धनराशि  वापस करायी गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …