Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार

भगवान रुद्र व भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से हुआ स्वाहाकार

गाजीपुर। जनपद के नौली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में चल रहे रुद्राम्बिका महायज्ञ के अंतर्गत काशी से पधारे वैदिक विद्वान यज्ञाचार्य डॉक्टर धनंजय पांडे के नेतृत्व में भगवान रुद्र तथा भगवती अंबिका का वैदिक मंत्रों से स्वाहाकार हुआ। वैदिक मंत्रों के गूंज से पूरा वातावरण मंत्रमय में रहा। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित डॉ धनंजय पांडे ने बताया कि श्रुतियों में यज्ञ को ही विष्णु कहा गया है। कुबुद्धि, कुविचार ,दुर्गुण एवं दुष्कर्मों से विकृत मनोभूमि में यज्ञ से भारी सुधार होता है। इसलिए यज्ञ को पाप नाशक कहा गया है। यज्ञीय प्रभाव से सुसंस्कृत हुई विवेकपूर्ण मनोभूमि का प्रतिफल जीवन के प्रत्येक क्षण को स्वर्गीय आनंद से भर देता है, इसलिए यज्ञ को स्वर्ग देने वाला भी कहा गया है। क्षेत्र के गणमान्य गण तथा भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अपराह्न में प्रयागराज से पधारे परम पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपा पात्र शिष्य विजय कौशिक जी ने भक्त जनों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दिव्य चरित्र की कथा सुनाई। इस अवसर पर आसपास के कई गांव के श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यानंद सिंह, मुन्ना पांडे, वंश नारायण तिवारी, साधु जी, चौरसिया जी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …