Breaking News
Home / अपराध / चर्चित पत्रकार राजेश मिश्रा हत्‍याकांड के मुख्‍य गवाह पर प्राणघातक हमला, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा

चर्चित पत्रकार राजेश मिश्रा हत्‍याकांड के मुख्‍य गवाह पर प्राणघातक हमला, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा

गाजीपुर। चर्चित पत्रकार व संघ कार्यकर्ता राजेश मिश्रा हत्‍याकांड के मुख्‍य गवाह व छोटे भाई अमितेश मिश्रा को अपराधियों ने प्राणघातक हमला किया। इस हमले मे अमितेश मिश्रा बाल-बाल बच गये। घटना में सुरक्षात्‍मक जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर चक्‍काजाम कर दिया। उच्‍च अधिकारियों के आश्‍वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्‍त हो गया। करंडा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी उर्फ ब्राह्मणपुरा गांव निवासी अमितेश मिश्रा सुबह आठ बजे करीब घर के पास योगेश दुबे के घर के बाहर तीन लोंगो संग बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय पल्सर बाइक सवार तीन लोग आए। सभी के मुंह मास्क से ढके हुए थे। दो बदमाश बाइक से उतकर फायर करने लगे। अमितेश मिश्रा ने मड़ई के ओटे का सहारा लेकर अपने को सुरक्षित कर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। जबाबी फायरिंग से घबराए बदमाश फायर करते हुए भागे। बाइक चला रहे बदमाश के पैर में गोली लगी और वह बाइक से भगा, तभी गांव के राजू बिंद ने बाइक की हैंडिल पकड़कर खींच दिया। जिससे बदमाश गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गिरे बदमाश को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाज़ीपुर चोचकपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी व सदर कोतवाल के आश्वाशन पर लगभग एक घंटे चले जाम को समाप्त कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने घटना स्‍थल का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिया। ज्ञातव्‍य है कि 21 अक्टूबर 2017 को अमितेश मिश्रा के बड़े भाई आरएसएस कार्यकर्ता राजेश मिश्रा की बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अमितेश मिश्रा भी गोली से घायल हुए थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …