Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वन विभाग के लापरवाही से नंदगंज ओवर ब्रिज के कार्य में व्यवधान

वन विभाग के लापरवाही से नंदगंज ओवर ब्रिज के कार्य में व्यवधान

ग़ाज़ीपुर। उ. प्र.राज्य सेतु निगम द्वारा नंदगंज पश्चिम रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का कार्य चल रहा है जिसमें पीलिंग कर पिलर बनाने का कार्य कर रहे है।लेकिन वन विभाग द्वारा अभी उक्त स्थान पर लगे पेड़ो की कटाई न किए जाने से ओवर ब्रिज बनाने के कार्य में व्यवधान आ रहा है।जबकि विद्युत विभाग ने कई महीने पहले उक्त स्थान से विद्युत के खंभों को हटा कर अलाइनमेंट कर चुका है। दो हफ्ते पहले वन विभाग ने पेड़ो की गिनती और मोटाई नाप कर निशान लगा दिए है।इसके बाद भी पेड़ो की कटाई में लापरवाही कर रहे हैं। आज सुबह सेतु निगम द्वारा पीलिंग का कार्य करने के बाद पेड़ की वजह से सरिया आदि का कार्य रुक गया तो वन विभाग को सूचना देने के बाद सिर्फ एक पेड़ काट कर हटाया गया है। इसके बाद कार्य शुरू हो सका।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …