Breaking News
Home / अपराध / वॉकिंग करते समय युवक को बदमाशों ने मारी गोली

वॉकिंग करते समय युवक को बदमाशों ने मारी गोली

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के पचराशी गांव में सुबह टहलते समय पारस यादव (पुत्र श्रीनाथ यादव) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनकी जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पारस यादव टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …