Breaking News
Home / अपराध / पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामिया शिप्‍पू राजभर घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार इनामिया शिप्‍पू राजभर घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस टीम की बदमाशों से शनिवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें 25 हजार का इनामी वांछित शातिर नकबजन मुकेश उर्फ शिप्पू  राजभर गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस के अलावा चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। सीओ कासिमाबाद शुभम वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत चल रहे अपराध विरोधी अभियान के दौरान थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामिया बदमाश चांदपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेरने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सीएचसी खानपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश उर्फ सिप्पू (शिप्पू) राजभर पुत्र राधे उर्फ राधेश्याम राजभर निवासी सिगारपुर गहिरा, थाना खानपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया कि अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ जौनपुर और गाजीपुर जिलों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ और गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सिधौना कमल भूषण राय और चौकी प्रभारी मौधा राम बाबू सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।बताया कि घायल इनामिया बदमाश के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …