Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने किया जमानियां विधानसभा में जनसम्‍पर्क, सियासी जगत में मची हलचल

बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने किया जमानियां विधानसभा में जनसम्‍पर्क, सियासी जगत में मची हलचल

शिवकुमार

गाजीपुर। बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने शनिवार को करीब छह-सात साल बाद जमानियां विधानसभा में जनसम्‍पर्क कर अपने लोगो के बीच सुख-दुख का दर्द बांटा। अतुल राय ने अपने हजारो समर्थको और सैकड़ो गाडि़यो के काफिले के साथ करीब एक दर्जन गांव और जमानियां कस्‍बा व तहसील में लोगो से मिलें। इसकी चर्चा जिले के सियासी गलियारो में जोरो पर है कि अतुल राय आने वाले समय में एक बार फिर जमानियां के राजनैतिक में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। अतुल राय 2017 के विधानसभा चुनाव में जमानियां विधानसभा में बसपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लडें थें। इस चुनाव के परिणाम में सुनीता सिंह जीत गयी अतुल राय हार गयें लेकिन जमानियां विधानसभा से छह बार विधायक व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। जिसकी चर्चा राजनैतिक गलियारो में हुयी। इसके बाद वह घोषी लोकसभा से बसपा के टिकट पर सांसद चुन लिये गये। विरोधियो के षडयंत्र के तहत उन्‍हे जेल जाना पड़ा, जेल जाने के साथ कई मुसीबतो का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्‍होने बसपा का दामन नही छोड़ा। इसलिए आज भी बसपा सुप्रीमो के दरबार में उनकी महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। करीब छह वर्षो तक राजनैतिक गतिविधियो के दूर रहने के बाद पहली बार अतुल राय जमानियां विधानसभा के कस्‍बा, तहसील, ग्राम देवरिया, फुल्‍ली, नगसर, महमूदपुर, दरौली, चिउरहा, चित्रकोनी, गोडसरा, उसियां आदि गांव में जनसम्‍पर्क कर अपने शुभचितंको व पार्टी के कार्यकर्ताओ से मिले उनके सुख-दुख की यादो को सांझा किया। कई दिवंगत कार्यकर्ता के घर जाकर उनके शोकाकुल परिवार को सांत्‍वना दी। बसपा के पूर्व सांसद अतुल राय ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि जमानियां विधानसभा से ही मैं राजनीति का ककहरा सीखा हूं, यहां के लोगो से मेरा दिली लगाव है। मैं चुनाव कहां लडूंगा यह तो समय बतायेगा लेकिन जमानियां के लोग जीवन भर मेरे दिल में रहेंगे। जनसम्‍पर्क के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य धनन्‍जय मौर्य, अभिषेक राय, लालमोहन कवि, धनंजय राय, शरफराज अंसारी, मेराज वकील, एनाम राईनी, सेराज खां, एजाज अहमद, व्‍यासमुनी, आजाद टाइगर, चुन्‍नू अंसारी, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहें।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …