गाजीपुर। ए0आर0 टी0 ओ गाजीपुर ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 03.10.2025 को परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविंग माई ड्रीम कार्यक्रम का शुभारंभ ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, गाज़ीपुर में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। सुविधानुसार अंतिम तिथि का समय बढाया जा सकती है। महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं द्वारा ड्राइविंग टेस्ट कराते हुए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें आज 24 महिला का रजिस्ट्रेशन कराया गया। कार्यक्रम में यह भी अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी परिवहन विभाग के टोल फ्री नंबर 149 तथा चैटबॉट नंबर 8005441222 पर प्राप्त की जा सकती है। सुविधाएं इस प्रकार उपलब्ध कराई जा रही हैं-हेवी व्हीकल प्रशिक्षण हेतु पूर्णतः निःशुल्क सुविधा, एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) प्रशिक्षण पर 25ः की छूट, यह सुविधा दिनांक 11.10.2025 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर परिवहन विभाग से लव कुमार सिंह, पीटीओ एवं आलोक यादव सम्भागीय निरीक्षक,अरविंद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एम्पावरमेंट यूनिट के कार्मिक उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..