Breaking News
Home / अपराध / गंगा नदी में मछली पकड़ते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत, चार घायल  

गंगा नदी में मछली पकड़ते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत, चार घायल  

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना नवापुर स्थित साईं मंदिर के सामने गंगा नदी के उस पार हुई, जहां 10 मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। मृतक की पहचान त्रिलोकीनाथ बिंद पुत्र शिवनाथ बिंद निवासी ग्राम गठिया, थाना नोहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। घायल सुनील निषाद, कपिल निषाद, घुरहू निषाद और राजेश चौधरी को गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 10 मछुआरे प्रतिदिन की तरह गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बिजली गिरने के बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कालेज के चिकित्‍सक  ने बताया कि आकाशीय बिजली से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …